आरा: मारुति नगर मोहल्ला में पवन सिंह के भाई के घर से लाखों रुपए नगद और जिंदा कारतूस चोरी, जांच के लिए पहुंची FSL की टीम
Arrah, Bhojpur | Jun 24, 2025 नगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर मोहल्ला में 23 जून मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा भोजपुरी गायक पवन सिंह के भाई रानू सिंह के घर से खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 13 से 14 लाख रुपए नगद व राइफल के जिंदा कारतूस चोरी कर ली गई है। जिसमें मंगलवार दोपहर 2:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम जांच कर चोर के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।