बैतूल नगर: बैतूल में दहशत! घर में घुसा रसेल वाइपर, सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
बैतूल जिले से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है,जहाँ शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे गौठाना भीलवाटेक निवासी गोलू उगड़े जी के मकान में अचानक खतरनाक और जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अंदर सांप को देखते ही परिवार के लोग और आसपास के रहवासी दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना दी गई प्रसिद्ध सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को।