गुमला: सहयोग फाउंडेशन 065 का सराहनीय प्रयास, सिलम में किया गया सेवा कार्यक्रम
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 सहयोग फाउंडेशन द्वारा सिलम में स्थित वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में एक बहुत ही अच्छा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।सभी ने मिलकर प्यार व सम्मान के साथ भोजन किया,जिससे वहाँ का माहौल बहुत ही खुशहाल रहा।