थाना नवाबगंज के गांव वीरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और कार को बचाने के चक्कर में शनिवार शाम लगभग 6 बजे ट्रक पेड़ से टकराकर खाई में घुस गया। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। चालक सुमित ने बताया कि वह कायमगंज से गाड़ी खाली करके अपने गांव थाना जहानगंज के गांव जसमापुर जा रहा था। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।