मुरादाबाद: थाना पाकबड़ा पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
थाना पाकबड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान,पाकबड़ा क्षेत्र में बाइक सवार गोकशी के वांछित आरोपी शाने आलम निवासी मैनाठेर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। आरोपी के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं।