मुरादाबाद: कल मुरादाबाद में स्कूल-कॉलेजों की रहेगी छुट्टी, शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनज़र डीएम ने जारी किए आदेश
मुरादाबाद में शुक्रवार को यानी कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। ताकि ट्रैफिक की वजह से स्कूली बच्चों और कांवड़ियों, दोनों को ही असुविधा से बचाया जा सके।