BHU के छात्रों ने महाराष्ट्र में हिंदी विरोधी आंदोलन के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी विरोधी आंदोलनों के खिलाफ लंका सिंह द्वार पर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक ने किया, जिन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की।