सिंघिया: अगरौल गांव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक
29 जून को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सिंघिया प्रखंड अंतर्गत अगरौल गांव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को धन्यवाद दिया है।