बीना: श्रीधाम एक्सप्रेस एलएचबी रैक से होगी संचालित, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा लाभ
Bina, Sagar | Mar 27, 2026 रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली जबलपुर निजामुद्दीन जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन के रेक को आईसीएफ से एलएचबी परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। जिससे बिना रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।