बाह: पिनाहट में वीडियो बनाने पर भड़के दरोगा ने दो भाइयों को थाने में पीटा, किया गया लाइन हाजिर
पिनाहट के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव रामपुर चंद सैनी में दरोगा की दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शनिवार सुबह 7 बजे बताया कि दरोगा तालिब चौहान ने 5 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बिना लिखित शिकायत अजीत भदौरिया को जबरन थाने ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर बड़े भाई अनिल को भी पकड़ लिया गया। वीडियो बनाने से नाराज दरोगा दोनों भाइयों को थान