भरवारा गांव निवासी भरत राजपूत पुत्र नृपत सिंह (उम्र 28 वर्ष) की मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि भरत बाइक से अपनी बड़ी बहन के घर महुआ बांध गांव जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में ऐस के महाविद्यालय के पास पहुंचा, सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत गंभीर रूप से घायल हो गया।और मौत हुई।