हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने बजरी के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के ईनामी जेसीबी मालिक को किया गिरफ्तार
हमीरगढ़ पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 16 दिसंबर 24 को एएसआई इकबाल खां ने मय जाब्ता रात्रि गश्त के दौरान अवैध बजरी भरे दो डंपर जब्त कर चालक दुर्गेश कीर व कुलदीप सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। अवैध बजरी के डंपर भरने के काम ली गई जेसीबी मशीन मालिक भैंसाकुंडल निवासी रतनलाल पुत्र गंगाराम जाट फरार हो गया था जिस पर 10 हजार का इनाम घोषित था