वाराणसी में गौरा के गौना का पारंपरिक लोक उत्सव 7 मार्च से प्रारंभ होगा
फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष पक्ष की अमला एकादशी 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर माता गौरा के गौना उत्सव का क्रम 7 मार्च शुक्रवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत टेढीनिम स्थित आवास पर आरंभ हो जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर माता गौरा के विग्रह के समक्ष हल्दी तेल का लोकाचार काशीवासियों द्वारा पूर्ण किया जाएगा।