निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में धूमधाम से हुआ अन्नकूट महोत्सव
निंबाहेड़ा में श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर, महेश नगर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। दोपहर में कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद शाम को महाआरती और अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर छप्पन भोग का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।