धालभूमगढ़: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग, घायल होने पर एमजीएम अस्पताल रेफर
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर 1 बजे लगभग एक असहाय वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। बुजुर्ग सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े थे। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था के सदस्य गुलशन कुमार व अन्य तुरंत पहुंचे और उन्हें धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए।