शाहबाद: शाहाबाद में सड़क मार्ग पर मवेशी से बाइक की हुई टक्कर, महिला की मौत
Shahbad, Baran | Aug 21, 2024 शाहबाद क्षेत्र में दंपती रक्षाबंधन पर्व मनाकर बाइक से मटियाखारा जा रहे थे। रास्ते में सड़क मार्ग पर अचानक मवेशी आने से बाइक सवार दंपती टकरा गए। जिससे महिला को गंभीर चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। शाहबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. हरिकृष्ण यादव ने बताया कि एक बाइक सवार दंपती मवेशी से टकरा गए। जिसमें सलमा सहरिया की मौत हो गई है।