घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर मुसाबनी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के बंद पड़े अस्पताल भवन को पुनर्जीवित कर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि HCL का यह विशाल अस्पताल भवन वर्षों से बंद व जर्जर स्थिति में पड़ा है,जिसे चालू किया जा सकता है