हुज़ूर: भोपाल: बी.फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Nov 10, 2025 भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है|