पथरिया: कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर रामबाई परिहार ने लगाया विराम, बसपा में रहकर उठाएंगी जनहित के मुद्दे
Patharia, Damoh | Dec 19, 2025 पथरिया कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पथरिया की पूर्व बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस व भाजपा नेताओं से उनकी मित्रता है, इसी कारण मुलाकातें होती हैं। फोटो वायरल होने पर लोग राजनीतिक कयास लगाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वे बसपा में रहकर ही जनहित के मुद्दे उठाती रहेंगी।