जातीय जनगणना कराने की घोषणा पर सुभासपा ने जताया आभार, वाराणसी तहसील में एसडीएम के माध्यम से पीएम को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन
जातीय जनगणना की घोषणा पर एसबीएसपी ने जताया आभार, वाराणसी तहसील में प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार पार्टी संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने आज तहसील वाराणसी पहुँचकर उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।