ग्राम तालिदाना स्थित गोधाम गौशालामें आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव को लेकर 25 दिसंबर 2025, सुबह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कथा वाचन श्री नमन जी वैष्णव महाराज के मुखारविंद से होगा।