बिड़ला सीमेंट वर्क्स चित्तौड़गढ़ में कार्यरत श्रमिकों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 11 दिसंबर 2025 से लोडिंग विभाग में कार्यरत श्रमिकों को ड्यूटी पर नहीं आने दिया जा रहा है तथा जबरन बंधपत्र पर पर सिग्नेचर करवाए जा रहे हैं।