कांके: चर्च रोड में रांची नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
Kanke, Ranchi | Jan 15, 2026 चर्च रोड में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रांची नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बुलडोजर के द्वारा सड़क पर बनाए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर खड़े निर्माण, दुकान के आगे फैले सामान और अन्य अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है।