रामनगर: यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में आज हिंदू सम्मेलन का आयोजन, मुख्य वक्ता के रूप में राजू दास शामिल हुए
यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में आज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास शामिल हुए। कार्यक्रम आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ। राजू दास ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उसके बाद नगर पंचायत रामनगर में पैदल यात्रा किया सुरक्षा व्यवस्था में रामनगर पुलिस मुस्तैद रही।