लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्टेशन की बुकिंग विंडो के ठीक सामने युवक और छोटे बच्चे बेधड़क स्केटिंग करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस खतरनाक नज़ारे का किसी ने वीडियो बनाकर आज शनिवार वायरल हो गया है।