चूरू: दूधवाखारा थाना के पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, गांव लोहसना बड़ा के ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Jan 15, 2026 चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहसना बड़ा में जन्मदिन समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम लोहसना बड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार को चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी जय यादव को ज्ञापन दिया। गांव लोहसना बड़ा के कृष्ण कुमार धाणक ने बताया कि 14 जनवरी की रात की घटना है।