सोहागपुर: कल्याणपुर केंद्रीय विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल, गौ सेवकों ने उपचार कर गौशाला में किया शिफ्ट
जिला मुख्यालय से सटे कल्याणपुर केंद्रीय विद्यालय के पास में सोमवार की शाम 4 बजे लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। गौ सेवक गौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रोड में बैठे हुए एक गाय का एक्सीडेंट कर दिया।