गुना नगर: कैंट इलाके में युवती से दुष्कर्म, महिला ने पति से कई बार कराया बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
कैंट थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पार्लर सीखने के दौरान एक महिला ने अपने पति से कई बार रेप करवाया और धमकाकर चुप रखा। शनिवार को विरोध के बाद मामला खुला। पुलिस ने महिला, उसके पति और एक अन्य आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।