मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बेवर थाना क्षेत्र के तिलयानी निवासी सूरज पाल अपने भतीजे कृपाल सिंह को बाइक से लेकर बाजार करके घर वापस जा रहे थे। तभी नवीगंज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सूरजपाल और कृपाल सिंह दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया जहां से चाचा सूरजपाल को सैफई रेफर कर दिया।