जिला कारागार कन्नौज मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कारागार में आने वाले नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए । एसपी द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार की जानकारी देते रहें।