बालोद: बढ़ रही ठंड: 13 नवंबर तक और गिरेगा पारा, उत्तर से चल रही ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी
Balod, Balod | Nov 11, 2025 बालोद जिले में सोमवार से ठंड ने दस्तक तेज कर दी है। मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है और रात का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। यह सामान्य न्यूनतम तापमान 17 डिग्री की तुलना में कम है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ।