छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हल्बा समाज द्वारा शुक्रवार को कुन्दरूपारा में शक्ति दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे कुन्दरूपारा से सामूहिक कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें समाज की युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया।