ग्राम पंचायत पदमपुरा में बुधवार सुबह 10:00 बजे से सायं 6: 00 बजे तक एकदिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र की नामी कन्हैया गायन पार्टीयो में टोड़ी खोहरा,डैडान व रानोली के गायक कलाकारों ने धार्मिक पौराणिक रचनाएं सुनाई तथा समाजिक कुरीतियों को त्यागने की अपील की कार्यक्रम के समापन पर पंच पटेलो ने कलाकारों का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।