बासोदा: बासौदा देहात थाने के सामने अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति हुई ठप; मामला दर्ज
रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा देहात थाने के सामने बीती दरमियानी रात को किसी अज्ञात वाहन ने बिजली के दो खांबो को टक्कर मार दी जिससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके चलते कई घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही विद्युत विभाग के कर्मचारी ने बासौदा देहात थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है