मधुपुर कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. पशुपति राय के निधन पर कॉलेज परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती सहित सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।