उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम काशपानी निवासी संतकुमार यादव, पिता पन्नालाल यादव पर महिला ने छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर उमरिया कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है