स्वामीनारायण मन्दिर धरियावद में 21वां वार्षिक पाटोत्सव शुक्रवार को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रातः कालीन शुभ बेला में भगवान का अभिषेक श्रंगार आरती और दर्शन के बाद मारुति यज्ञ संपन्न हुआ है। वही महंत जी के नेतृत्व में विशेष रथ धरियावद क्षेत्र में पहुंचा जहां पर हरि भक्तों ने स्वागत किया है। कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लिया।