बेगूसराय: अयोध्या चौक के पास बोलेरो से 12.300 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक के पास से एक लावारिस हालत में पड़े बोलेरो से पुलिस ने 12.300 किलोग्राम गांजा जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. तेघरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक बोलेरो लावारिस हालत में है.