हुज़ूर: एनसीईआरटी के नए सिलेबस पर बवाल, भोपाल में एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2025 भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई का आरोप है कि एनसीईआरटी द्वारा जारी नए मॉड्यूल में भारत विभाजन से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।