मुंडनवाडा कलां में बनेगा 33/11 केवी GSS, अम्बेडकर छात्रावास की सीट बढ़कर 50 हुई, डिप्टी सीएम ने की घोषणा
वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए खैरथल तिजारा जिले के लिए कई घोषणाएं की है।मंगलवार शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार इन घोषणाओं से सरकारी कर्मचारी और छात्रों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। मुंडनवाडा कला में 33 और 11 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। अंबेडकर छात्रावास में सीट बढ़ेगी।