सिमुलताला- सूईया रोड स्थित धनौछी के निकट गोबरा नदी के पास गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार दिग्घीबारी गांव का सीताराम पंडित जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।