विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर व नगर आयुक्त ने करसड़ा में 'मां' के नाम पर 101 वृक्ष का किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने करसड़ा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट पर ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत वृक्षारोपण किया गया। करसड़ा स्थित प्लांट पर पीपल, पाकड़, बरगद तथा नीम के कुल 101 वृक्ष लगाये गये। संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र के द्वारा पूर्व से ही करसड़ा प्लांट पर वृक्षारोपण की तैयारी की थी।