बलरामपुर: थाना इंटिया थोक क्षेत्र में बलरामपुर-गोंडा बार्डर पर साढू ने अपने साढू की हत्या की
कोतवाली देहात क्षेत्र के खगई जोत के रहने वाले साढू कनिया ने अपने साढू लाल जी का ग्राम गांधी चबूतरा में गला रेत दिया गंभीर हालत में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी साढू को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक थाना इंटिया थोक ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।