शुक्रवार 12:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय परिषदीय विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर एवं मन मस्तिष्क का विकास होता है खिलाड़ियों से प्रदर्शन कर आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करने को कहा।