देवली: देवली में कार से LPG सिलेंडर चुराकर ले जाते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया
Deoli, Tonk | Jan 7, 2026 देवली शहर के कोटा रोड स्थित रंग महल गार्डन के पास देर रात कैलाश मिस्त्री की दुकान पर सर्विस के लिए खड़ी कार से एलपीजी सिलेंडर चुराकर ले जाते युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर देवली थाना पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध युवक की पहचान एजेंसी एरिया निवासी रवि कोली के रूप में हुई है।