लखीसराय: नया बजाज चैती दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था का दिखा जनसैलाब
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर माता की प्रतिमा विधिवत स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां भव्य चैती मेले का भी आयोजन किया गया है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है।शनिवार की सुबह 7 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी।