संयुक्त मोर्चा शिक्षक संगठन जिला अनूपपुर ने TET परीक्षा से संबंधित हाल ही में जारी आदेश के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि राज्य सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करे और लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए।