पंडारक थाना क्षेत्र के काली स्थान घाट पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय गुलशन कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक पंडारक प्रखंड के छबिलातर गांव का निवासी था और कुछ दिन पहले ही छठ पर्व मनाने गुजरात से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार,स्नान के दौरान उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया