तिल्दा: तिल्दा में पुलिस ने 73 किलो गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट और 3 चाकू किया ज़ब्त
Tilda, Raipur | Jan 29, 2026 मुखबिर की सूचना पर नेवरा पुलिस ने तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में एक घर में छापेमारी कर घर से 73 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा ,790 नग प्रतिबंधित टैबलेट नाइट्रोशन एवं तीन चाकू सहित 1लाख 87 हजार नगद रकम को बरामद किया है नेवरा पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।