रॉबर्ट्सगंज: विकास भवन में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक हेतु बनायी गई कार्ययोजना।
विकास भवन मे स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय मे बैठक कर के जनपद के सभी ब्लाको मे मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हेतु कार्य योजना बनाई गई, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा पूर्व मे की गयी बैठक मे जारी दिशा-निर्देश के बारे मे बिन्दुवार चर्चा की गई।